नई दिल्ली
देश में प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ रहे करीब 12 करोड़ बच्चों के बारे में आई फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। मसलन, 5वीं कक्षा के करीब 50% बच्चे दूसरी कक्षा की किताबें नहीं पढ़ सकते। यही नहीं, 5वीं के 24.5% और 7वीं के 24% बच्चे ही ‘घटाना’ जानते हैं। दूसरी कक्षा के महज 3.8% बच्चों को ही ‘भाग करना’ आता है।