विक्की कौशल और कटरीना कैफ 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद अब विक्की कौशल ने काम पर वापसी कर ली है। इस बात की जानकारी विक्की ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी एक सेल्फी शेयर कर दी है। इस फोटो में विक्की कौशल कार में बैठे हैं और काम पर जाते दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने हिंट भी दिया है कि वे अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए जा रहे हैं।
विक्की कौशल ने अपनी सेल्फी शेयर कर कैप्शन में विक्की ने लिखा है, “फर्स्ट कॉफी एंड देन क्लिपबोर्ड।” उनके इस कैप्शन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे अपनी किसी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए सेट पर जा रहे हैं। विक्की अक्सर कार से शूटिंग लोकेशंस तक की सेल्फी और वीडियो शेयर करते रहते हैं। फिल्म के सेट पर जाते समय उन्हें ज्यादातर पंजाबी गाने सुनते देखा जाता है।