Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इतिहास की सबसे ठंडी रात:फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री, फसलों पर बर्फ, नलों में पानी जम गया

सीकर

प्रदेश में सबसे ठंडे माने जाने वाले फतेहपुर में शनिवार की रात इतिहास की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। ये अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड है। इससे पहले साल 2014 में 30 दिसंबर को यहां तापमान माइनस 4.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते लगातार तीसरे दिन भी फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस में रहने के साथ ही शीतलहर के चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। दूसरे दिन भी खुले स्थानों पर तालाब, खेतों में पाइप के अंदर पानी जम गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *