Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोज बाजपेयी ने किया प्राइम वीडियो पर क्रिकेट का श्रीगणेश

मुंबई

अगर आपको अब तय यही पता रहा है कि बिहार में खूब सिनेमा देखने वाले मनोज बाजपेयी वाया दिल्ली मायानगरी तक सिर्फ अपने फिल्मी शौक के बूते पहुंचे, तो आपको अपना सामान्य ज्ञान बेहतर करने का समय आ गया है। मनोज बाजपेयी ने क्रिकेट भी खूब खेला है और इस खेल के वह अच्छे जानकार भी है। अमर उजाला ने बीते साल नवंबर में आपको बताया था कि देश में ओटीटी के महामुकाबले में प्राइम वीडियो ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार को उसके अपने ही खेल में मात दे दी है। ‘अमर उजाला’ ने ही सबसे पहले बताया था कि भारतीय क्रिकेट टीम जब 2022 में न्यूजीलैंड जाएगी तो उसके मैच डिजनी इंडिया के ऐप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित नहीं होंगे। ये मैच इस बार दिखेंगे अमेजन के वीडियो ऐप प्राइम वीडियो पर। इस बारे में सोमवार को मनोज बाजपेयी और सयानी गुप्ता ने न्यूजीलैंड के क्रिकेटर्स से दिलचस्प बातें कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *