Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

परिवार के साथ क्रिसमस पर घूमने का है प्लान

नई दिल्ली

साल का आखिरी और दुनियाभर में मनाया जाने वाला बड़ा पर्व क्रिसमस आने वाला है। हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। क्रिसमस पर परिवार, दोस्त, रिश्तेदार आपस में मिलते हैं। पार्टी करते हैं और इस साल को विदाई देने के साथ नए साल का इंतजार करते हैं। क्रिसमस के मौके पर कई लोग बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है लेकिन कई लोग घरों में कैद रहने के बजाए क्रिसमस को सेलिब्रेट करने के लिए किसी यात्रा का प्लान बना रहे होंगे। अगर आप क्रिसमस में परिवार या दोस्तों के साथ घर से बाहर क्रिसमस मनाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले ये तय कर लीजिए कि कहां घूमने जाना है। वैसे तो देश में कई ऐसे शहर और जगहें हैं जहां क्रिसमस सेलिब्रेशन काफी धूमधाम से होता है, लेकिन कुछ जगहें क्रिसमस पार्टी के लिए ही प्रसिद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *