Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल्ली में ओमिक्रॉन: केजरीवाल बोले- हर कोरोना मरीज की होगी जीनोम सिक्वेंसिंग, बूस्टर डोज की इजाजत दे केंद्र

नई दिल्ली

दिल्ली में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए सोमवार को कैबिनेट और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(डीडीएमए) की बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि ओमिक्रॉन के खतरे से लड़ने के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र से गुजारिश की है कि वह राजधानी में बूस्टर डोज लगाने की इजाजत दे। केजरीवाल ने मुफ्त राशन वितरण को लेकर किए गए बड़े फैसले और टीचर्स यूनिवर्सिटी पर भी जानकारी दी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बताया कि आज एलजी साहब की अध्यक्षता में डीडीएमए की बैठक हुई जिसमें कई विशेषज्ञ मौजूद थे। उन्होंने ओमिक्रॉन के बारे में कई बातें बताईं जैसे कोरोना का यह वैरिएंट बहुत तेजी से फैलता है लेकिन इसके लक्षण बेहद हल्के होते हैं। इसमें बहुत कम मामलों में अस्पताल जाना पड़ता है और मौतें भी बहुत कम होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *