Sunday, July 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पौष माह शुरू:दान, ध्यान, खान-पान, उपासना का श्रेष्ठ महीना 17 जनवरी तक

बीकानेर

हिन्दू पंचांग का 10वां महीना पाैष साेमवार से शुरू हाे रहा है। इस महीने में हालांकि खरमास या मलमास हाेने से ज्यादातर मांगलिक आयाेजन नहीं किए जा सकते लेकिन दान, ध्यान, उपासना के साथ ही विशिष्ट खाान-पान के लिए भी यह श्रेष्ठ माह माना गया है। ज्योतिर्विद हरिनारायण व्यास मन्नासा का कहना है, पौष मास 20 दिसंबर से शुरू होकर 17 जनवरी 2022 को समाप्त होगा।

​​​​​​​शास्त्रों के अनुसार सूर्य देव के भग नाम से इस महीने पूजन करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। भग को धर्म, यश, श्री, ज्ञान और वैराग्य कहा गया है। वहीं मान्यता है कि इस मास में मांगलिक काम नहीं करना चाहिए. उनका लाभ नहीं मिलता। पौष मास में सूर्य धनु राशि में गोचर करते हैं। धनु के स्वामी बृहस्पति माने गए हैं। देव गुरु इस समय देवताओं सहित सभी मनुष्यों को ज्ञान देते हैं। इस महीने में मध्य रात्रि की साधना उपासना त्वरित फलदायी होती है। इस महीने में गर्म वस्त्रों और अन्न का दान काफी उत्तम होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *