Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दाम घट गए, पर तस्करी कम नहीं:पंजाब से सस्ते पेट्रोल व डीजल की बीकानेर संभाग में जारी है तस्करी

बीकानेर

चंद रुपयों का लाभ उठाने के लिए पंजाब और राजस्थान की सीमा पर पेट्रोल डीजल की तस्करी अब भी जारी है। पिछले दिनों केंद्र और राज्य सरकार की ओर से वेट और एक्साइज ड्यूटी में कमी के बाद इन पैट्रोलियम पदार्थों की कीमत कम हो गई थी, लेकिन इतनी कम नहीं हुई की तस्करी बंद हो सके। श्रीगंगानगर से सटे पंजाब के गांव से आज भी भारी मात्रा में पेट्रोल डीजल की खेत बीकानेर पहुंच रही है। खाजूवाला पुलिस में दो हजार लीटर से ज्यादा डीजल और 290 लीटर पेट्रोल एक वाहन से सीज किया है। तस्करी पंजाब से हर रोज 20 से 25000 लीटर डीजल और 5000 लीटर से ज्यादा पेट्रोल श्रीगंगानगर, बीकानेर और हनुमानगढ़ पहुंच रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही इस तस्करी से आमजन का जीवन भी खतरे में पड़ता नजर आ रहा है।

खाजूवाला पुलिस ने देर रात्रि को एक पिकअप पकड़ी है। जिसमें से पुलिस ने 2120 लीटर अवैध डीजल व 290 लीटर अवैध पेट्रोल पकड़ा है। इस कार्यवाही में पुलिस ने दो आरोपियों के साथ एक पिकअप को भी जब्त किया है। यह कार्यवाही खाजूवाला सीओ अंजुम कायल ने की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *