Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टाइगर श्रॉफ को UK में ‘गणपत’ की शूटिंग के दौरान आंख में लगी चोट

एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘गणपत’ की शूटिंग इन दिनों UK में कर रहे हैं। अब हाल ही में टाइगर को फिल्म की शूटिंग के दौरान आंख में चोट लग गई है। इस बात की जानकारी टाइगर ने खुद सोशल मीडिया स्टोरी पर फिल्म के सेट से अपनी एक फोटो शेयर कर फैंस को दी है।

टाइगर की बाईं आंख पर सूजन आई नजर
टाइगर श्रॉफ ने अपनी जो सेल्फी शेयर की है, उसमें उनकी बाईं आंख पर सूजन नजर आ रही है। उनकी आंख के आस-पास ब्लैक और ब्लू मार्क्स भी दिखाई दे रहे हैं। फोटो को देख कर ऐसा लग रहा है कि किसी ने उनकी आंख पर पंच मार दिया हो। हालांकि, टाइगर ने यह नहीं बताया है कि उन्हें यह चोट कैसे लगी है।

टाइगर ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “Shit happens #ganapath final countdownnn।” इस कैप्शन के साथ उन्होंने हॉट फेस और निंजा वाली इमोजी भी शेयर की है। टाइगर की फोटो के साथ बैकग्राउंड में डेविड गेट्टा एफटी, ने-यो और एकॉन का गाना ‘प्ले हार्ड’ भी बज रहा है। टाइगर की ये फोटो देखने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं। वे कमेंट कर एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *