साउथ फिल्मों की जानी-मानी ऐक्ट्रेस हमसा नंदिनी को ब्रेस्ट कैंसर है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक बेहद स्ट्रॉन्ग पोस्ट शेयर किया है। हमसा नंदिनी ने अपने बाल्ड लुक में अपनी कुछ ब्लैक एंड वाइट फोटोज शेयर की हैं। साथ ही हमसा ने फोटो के साथ एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन के जरिए उन्होंने बताया है कि आखिर कब उन्हें ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला था। हमसा ने इस पोस्ट में उन प्रॉमिसेस के बारे में भी लिखा है, जो उन्होंने खुद से किए हैं। उन्होंने फैन्स से वादा किया है कि वो जल्द ही जोरदार वापसी करेंगी।