Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बकाया फसल बीमा क्लेम के भुगतान की मांग

  • अखिल भारतीय किसान सभा ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    खरीफ व रबी फसल खराबा की क्लेम बीमा राशि का भुगतान करवाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) के प्रतिनिधिमण्डल ने बुधवार को जिला कलक्टर नथमल डिडेल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष मंगेज चौधरी ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील क्षेत्र के किसानों को खरीफ व रबी फसल खराबा की क्लेम बीमा राशि का भुगतान उनके बैंक खातों के माध्यम से प्राप्त होता रहा है। लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों से बड़े स्तर पर किसानों को बीमा की क्लेम राशि का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। क्लेम राशि के लिए इलाके के किसान अपनी-अपनी बैंक शाखाओं में चक्कर काट रहे हैं। बिना वजह ही किसानों को असुविधा हो रही है। उन्होंने मांग की कि पीएनबी बैंक शाखा परलीका का रबी 2019-20 में पोर्टल मिसमैच में किसानों को क्लेम दिलवाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *