Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

2 कॉन्स्टेबल की हत्या का आरोपी तस्कर राजू फौजी गिरफ्तार:पुलिस ने घेरा तो फायरिंग की

जोधपुर

भीलवाड़ा में 8 महीने पहले दो पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या कर फरार हुए 1 लाख के इनामी कुख्यात तस्कर राजू फौजी को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया। जोधपुर शहर के बाहरी छोर पर शनिवार तड़के अपनी बाइक पर जा रहे राजू फौजी को पुलिस की टीम ने घेर लिया। इस दौरान उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर पर गोली लगी। गोली लगने के बाद राजू बाइक से गिर गया। उसके सिर और कोहनी में भी चोट आई है। कड़े सुरक्षा घेरे में उसे एमडीएम अस्पताल लाया गया।

डीसीपी ईस्ट भुवन भूषण यादव ने बताया कि अजमेर आईजी की ओर से गठित विशेष टीम को कल सूचना मिली थी कि राजू फौजी जोधपुर के बनाड़ में है। इस पर कल रात अजमेर से आई टीम के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवानों की एक टीम को भेजा गया। टीम ने पूरी रात निगरानी रखी। सुबह छह बजे राजू फौजी ने भागने प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो उसने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके घुटने में गोली लगी। यादव ने बताया कि उसका सीटी स्कैन कराया जा चुका है। स्थिति सामान्य है और जान का कोई खतरा नहीं है।

दस अप्रैल को दो भीलवाड़ा में दो पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली मार हत्या कर देने के बाद राजू फौजू को पकड़ना पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी। राजू को पकड़ने के लिए जोधपुर व भीलवाड़ा पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी। टीम लगातार राजू की तलाश में जुटी थी। आज सुबह टीम ने राजू के मोबाइल का आईपी एड्रेस ट्रेस करने में सफलता हासिल कर उसकी लोकेशन ढूंढ़ निकाली और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *