कोटा
हींग की खुशबू में डूबी और एकदम खस्ता। स्वाद ऐसा कि लोग पिज्जा-बर्गर खाना भूल जाएं। ये है कोचिंग सिटी की मशहूर कोटा कचौरी। इसके दीवानों की संख्या लाखों में है। अकेले कोटा शहर में लोग हर रोज 3 लाख से ज्यादा कचौड़ी खा जाते हैं। कोटा की कचौरी का स्वाद लेने से खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी अपने को नहीं रोक पाए। उड़द की दाल में हींग व कचौरी दलिया मिर्च डालकर तैयार होने वाली इस कचौरी के जायके का कोई तोड़ नहीं। कैथा की चटनी (हरी) के साथ लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं।