Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ओमिक्रॉन पर सरकार अलर्ट:केंद्र सरकार 10 राज्यों में स्पेशल टीम भेजेगी

नई दिल्ली

देश के अलग-अलग हिस्सों में ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 10 राज्यों में स्पेशल टीमें तैनात की जाएंगी। ये वे राज्य हैं, जहां ओमिक्रॉन, कोरोना के केस बढ़ रहे हैं या फिर वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी है। इन राज्यों में केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पंजाब शामिल हैं। ये टीमें तीन से पांच दिनों तक राज्यों में रहेंगी और वहां स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *