राजस्थान में ओमिक्रॉन के एक ही दिन में 21 केस मिले हैं। इनमें से 11 लोग जयपुर, 6 अजमेर, 3 उदयपुर और एक महाराष्ट्र का रहने वाला है। अब तक राज्य में ओमिक्रॉन पॉजिटिव मरीज 22 थे जो अब लगभग दोगुने यानी 43 हो गए हैं। राजस्थान अब देश में तीसरा सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन पॉजिटिव वाला राज्य बन गया है। महाराष्ट्र में 108, दिल्ली में 79 और गुजरात में राजस्थान के ही बराबर 43 केस हैं।
जयपुर CMHO डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि जयपुर में मिले 11 मरीजों में 7 की रिपोर्ट कुछ दिन पहले निगेटिव आ चुकी है। 4 लोग अब भी पॉजिटिव हैं। उन्हें राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस (RUHS) में शिफ्ट किया जाएगा। इनमें से कोई भी व्यक्ति विदेश से नहीं लौटा है। सभी जयपुर के रहने वाले हैं।