Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कंट्रोवर्सी के नाम रहा 2021:आर्यन खान से लेकर जैकलीन फर्नांडिस तक

साल 2021 को जाने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो यह साल कुछ सेलेब्स के लिए बेहद खास रहा तो कई के लिए ये साल काफी खराब रहा। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिनका 2021 में किसी ना किसी कंट्रोवर्सी के चलते खूब नाम उछला है। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्‌टी के पति राज कुंद्रा से लेकर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हैं। लेकिन ये लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती है। आइए जानते हैं साल 2021 के उन सेलेब्स के बारे में जिनसे जुड़े विवादों ने खूब सुर्खियां बटोरीं:-

राज कुंद्रा

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के लिए ये साल काफी​ विवादों भरा रहा है। राज पर इसी साल अगस्त में अश्लील वीडियो बनाने और ऐप के जरिए इसका कारोबार करने का आरोप लगा था। इसी मामले को लेकर राज को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने अगस्त में गिरफ्तार किया था। वहीं राज इस मामले को लेकर करीब 2 महीनों तक जेल में रहे और बाद में जमानत पर रिहा हो गए थे। इस बात को लेकर ना सिर्फ राज बल्कि शिल्पा और उनेक पूरे परिवार को काफी ट्रोल किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *