Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एक और स्कूली स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव

बीकानेर

बीकानेर में स्कूली बच्चों को कोविड का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जयनारायण व्यास कॉलोनी के जिस स्टूडेंट को दो दिन पहले कोरोना हुआ था, उसी क्लास के एक और स्टूडेंट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। हालांकि उसका स्वास्थ्य सही है।

बीकानेर के इस 13 वर्षीय स्टूडेंट की कोरोना जांच करवाई गई थी। दैनिक भास्कर से बातचीत में उनके परिजनों ने बताया कि बच्चा जयनारायण व्यास कॉलोनी में स्थित आरएसवी स्कूल में पढ़ता है। उसकी क्लास का एक स्टूडेंट पॉजिटिव आया था, इसलिए उन्होंने भी जांच करवा ली। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है, अच्छी खबर है कि वो पूरी तरह स्वस्थ है। किसी तरह की कोई दिक्कत उसे फिलहाल नहीं है। शनिवार की रिपोर्ट में ये एक ही पॉजिटिव केस है जबकि शेष सभी नेगेटिव है। वहीं नोखा में लिए गए सेंपल में तीन टेस्ट अंडर प्रोसेस में है। उनकी रिपोर्ट शाम तक आ सकती है।इसमें रायसर, नोखा के वार्ड संख्या 30 व सुरधना गांव के सेम्पल है। तीनों की उम्र 21 से तीस वर्ष के बीच है। पीबीएम अस्पताल के वार्ड में भी लगातार सेम्पल लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को लिए गए सभी सेम्पल नेगेटिव रहे। किसी भी रोगी का टेस्ट रिपीट भी नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *