Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, यात्रियों को आई चोटें

श्रीगंगानगर

​​​​​जिले के श्रीबिजयनगर इलाके में गांव 23 जीबी के पास शुक्रवार देर रात एक रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे बस का आगे का हिस्सा डैमेज हो गया, वहीं बस में बैठी सवारियों को भी चोटें आईं। इलाके में शुक्रवार रात से तेज कोहरा होने के कारण हादसा हुआ। ड्राइवर सड़क किनारे खड़े ट्रक को नहीं देख पाया और बस इससे जा भिड़ी। हादसे के समय बस में दस से ज्यादा सवारियां होने की जानकारी मिली है।

अनूपगढ़ से चंड़ीगढ़ जा रही थी रोडवेज
राजस्थान रोडवेज की यह बस अनूपगढ़ से शुक्रवार रात रवाना हुई थी। इसे चंडीगढ़ जाना था। देर रात कोहरा शुरू होने के बाद बस की स्पीड काफी कम हो गई थी। ड्राइवर विंड स्क्रीन को वाइपर से साफ करके बस आगे बढ़ाता जा रहा था। गांव तेईस जीबी के पास अचानक बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। रात का समय होने से अधिकांश सवारियां नींद में थीं। बस में सवारियों की संख्या दस के आसपास थी। हादसा होने से बस का आगे हा हिस्सा डैमेज हो गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने सवारियों को संभाला और हादसे की सूचना श्रीबिजयनगर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सवारियों को श्रीबिजयनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि किसी सवारी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। उन्हें फर्स्ट एड के बाद घर भिजवा दिया गया। पुलिस ने मौके देखा है तथा बस को सड़क के एक किनारे खड़ी करवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *