कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी के बाद अपना पहला क्रिसमस सेलिब्रेट किया। दोनों ने नए घर में फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया, जिसकी एक फोटो कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को मैरी क्रिसमस विश किया है। विक्की-कटरीना 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट में शादी के बंधन में बंधे थे।
एक-दूसरे को हग करते दिखे विक-कैट
कटरीना और विक्की ने क्रिसमस पर जो एक फोटो शेयर की है, उसमें दोनों क्रिसमस ट्री के आगे खड़े हैं और एक-दूसरे को कसकर गले लगाए हुए हैं। फोटो में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। इस मौके पर विक्की व्हाइट आउटफिट पहन हुए हैं। वहीं कटरीना लाइट मल्टीकलर ड्रेस में नजर आ रही हैं। कपल ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, “मैरी क्रिसमस।” कैप्शन के साथ उन्होंने क्रिसमस ट्री और हार्ट की इमोजी भी शेयर की है।