Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सलमान को सांप ने काटा:पनवेल के फॉर्म हाउस में क्रिसमस मनाने गए थे एक्टर

एक्टर सलमान खान को सांप ने काट लिया। सलमान क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पर गए थे। वहीं देर रात यह घटना हुई। इसके बाद रात 3 बजे सलमान को कमोठे MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, सांप जहरीला नहीं था। इलाज के बाद सलमान को डिस्चार्ज भी कर दिया गया। उनकी तबीयत अब ठीक बताई जा रही है।

इलाज के बाद सलमान रविवार सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट आए हैं। वे परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाने पनवेल फार्म हाउस पहुंचे थे। यह इलाका पहाड़ियों और जंगल से घिरा हुआ है। इस परिसर में अक्सर सांप और अजगर दिखाई देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *