Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर में कोरोना:रविवार को फिर तीन नए कोरोना पॉजिटिव, उन्नीस व इक्कीस साल के युवक भी आए चपेट में, नोखा में फिर नया संक्रमित

बीकानेर

बीकानेर में रविवार को कोरोना के तीन नई संक्रमित सामने आए हैं। यह तीनों ही अलग-अलग एरिया से हैं नोखा में कोरोनावायरस ने का सिलसिला तेज हो गया है, वही मुक्ता प्रसाद कॉलोनी और गंगाशहर एरिया में भी एक एक पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही बीकानेर में कोरोना के एक्टिव केस एक बार फिर बढ़कर अट्ठारह तक पहुंच गए हैं। शहर के लगभग सभी एरिया में अब कोरोना के रोगी है। रविवार को मुक्ता प्रसाद नगर, गंगाशहर और नोखा में कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक 19 व 21 साल के युवक है जबकि एक अन्य 58 साल का व्यक्ति है। तीनों को एसिम्टोमेटिक माना जा रहा है। इससे पहले बीकानेर में जयनारायण व्यास कॉलोनी, नोखा, मुक्ताप्रसाद नगर, करमीसर, सार्दुलगंज, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, गोलछों का चौक में भी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।

पिछले एक सप्ताह में बीकानेर में चार बच्चों को कोरोना हुआ है। एक स्कूल के एक ही क्लास के दो स्टूडेंट पॉजिटिव आ चुके हैं। इन बच्चों के संपर्क में आने से इनके माता-पिता व अन्य परिजन भी संक्रमित हुए हैं। ऐसे में कोरोना एक बार फिर स्कूलों के लिए खतरा साबित हो रहा है। सुखद तथ्य ये है कि बीकानेर में पिछले एक महीने में पचास से ज्यादा पॉजिटिव केस आए हैं लेकिन किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। कोरोना से हालांकि दो मौत भी बीकानेर में हुई है। ये दोनों मृतक पहले से अन्य बीमारियों से जूझ रहे थे। इसमें एक बीस साल की लड़की को टीबी की शिकायत थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *