जयपुर/ टोंक
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने 51 फीट लंबा साफा करीब डेढ़ मिनट में बांध सभी को हैरत में डाल दिया। पायलट रविवार को टोंक के धांस गांव के दौरे पर थे। यहां गांव में विकास के काम मंजूर होने पर गांव के लोगों ने 51 फीट लंबा साफा बांध उनका स्वागत किया। इसके बाद पायलट ने रिकॉर्ड 1 मिनट 46 सेकेंड में 51 फीट लंबा साफा खुद बांधकर ग्रामीणों को हैरत में डाल दिया।
पायलट ने बाद में साफा पास ही खड़े बुजुर्ग ग्रामीण समर्थक के सिर पर बांध दिया। पायलट ने ग्रामीणों के सामने 51 फीट लंबा साफा अच्छे से बांधकर उनके जैसा होने का अहसास करवाया। फील्ड दौरों में सभी नेता साफे बंधवाते हैं, लेकिन इतना लंबा साफा कम ही पहनाया जाता है। पायलट ने यहां केंद्र सरकार पर हमला बोला, वहीं अपने धुर विरोधी CM अशोक गहलोत की तारीफ की।