आमिर खान की बेटी आइरा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ यूरोप में छुट्टियां मना रही हैं। आइरा ने क्रिसमस सेलिब्रेशन के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं जिसमें दोनों की कैमिस्ट्री नजर आ रही है। एक फोटो में वे नुपुर को किस कर रही हैं, वहीं नुपुर ने जो फोटो शेयर किए हैं उनमें वे आइरा को हाथों से कवर किए नजर आ रहे हैं।
तस्वीरों में आइरा खान ने प्लेड ग्रीन स्कर्ट, व्हाइट टॉप और ग्रीन लेदर जैकेट को चुना। उसने डियर हेयरबैंड भी पहना था। नुपुर शिखरे ने ब्लू शर्ट, बो टाई पहनी हुई थी। नुपुर ने इस साल और पिछले साल के क्रिसमस सेलिब्रेशन के फोटो शेयर करते हुए लिखा है- तू ही मैरी क्रिसमस आइरा।