Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे पुजारा तो द्रविड़ ने यूं बढ़ाया हौसला

नई दिल्ली

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा फेल रहे और खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौट गए। पिछले काफी समय से अपने फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे पुजारा से सभी को उम्मीदें थीं लेकिन उन्होंने के बार फिर से निराश किया। पुजारा पहली ही गेंद पर एनगीडी के हाथों आउट होकर वापस लौट गए। पुजारा के खराब फॉर्म की वजह से उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा। फैंस ने इस बार भी उन्हें आड़े हाथों लिया और उन्हें ट्रोल किया। हालांकि पुजारा के साथ किया गया द्रविड़ का व्यवहार सभी को बेहद पसंद आया। 

पहले दिन के खेल में चायकाल होने पर द्रविड़ को पुजारा की पीठ थपथपाते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में द्रविड़ ने ड्रेसिंग रूम में पुजारा की पीठ थपथपाई और कमरे में चले गए। इसके बाद पुजारा भी मुस्कुराते नजर आए। वीडियो में जसप्रीत बुमराह और युवा बल्लेबाज प्रियांक पांचाल भी दिखे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *