Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शुरुआती गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 296 अंक उछला, निफ्टी भी हरे निशान पर बंद

नई दिल्ली

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, लेकिन दिन-भर के उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार कारोबार के अंत में शुरुआती गिरावट से उबर गया। दिन का कारोबार खत्म होने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 296 अंक की उछाल के साथ 57,420 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 82 अंकों की तेजी के साथ 17,086 के स्तर पर बंद हुआ।

गिरावट के साथ खुला था बाजार
कारोबार की शुरुआत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेेक्स 492.54 अंक या 0.86 फीसदी टूटकर के साथ 56,631.77 के स्तर पर खुला था। वहीं एनएसई के निफ्टी ने 143.20 या 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 16,860.85 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। आज आरबीएल बैंक का शेयर सबसे ज्यादा गिरावट में रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *