नई दिल्ली
समाज में कमजोर वर्ग को सुविधाएं देने के लिए सरकार समय समय पर नई योजनाएं लाती रहती है। इसी क्रम में 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना कमजोर वर्ग को किफायती आवास प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। अगर आप भी पीएम आवास योजना के लाभार्थी हैं, या फिर इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आपको मालूम होना चाहिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सरकार ने कुछ नए बदलाव किए हैं। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो आपका आवंटन निरस्त भी हो सकता है। अगर आपको भी प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुआ है तो ये जरूर जान लें कि इस आवास में पांच साल रहना अनिवार्य है। ऐसा न होने पर आपका आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। दरअसल, जिन आवासों का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट अभी टू लीज कराकर दिया जा रहा है, या फिर जो ये एग्रीमेंट भविष्य में कराएंगे वो रजिस्ट्री नहीं है। क्योंकि पांच साल सरकार ये देखेगी कि आपने इन आवासों को इस्तेमाल किया है या नहीं। इनमें रहने पर ही इस एग्रीमेंट को लीज डीड में तब्दील किया जाएगा।