Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर में ओमिक्रोन के तीन रोगी आने के बाद बढ़ा खतरा, हेल्थ डिपार्टमेंट एक्शन में, आज चार नए पॉजिटिव

बीकानेर

बीकानेर में कोरोना के ओमिक्रोन वैरीअंट के 3 रोगी आने के बाद रविवार सुबह चार और पॉजिटिव आए हैं। इनकी रिपोर्ट फिलहाल सामान्य कोविड की है। इसके साथ ही बीकानेर में एक्टिव किस की संख्या बढ़कर 45 के आसपास पहुंच गई है। बीकानेर में नई कोरोना रोगी बेगानी चौक, आर्मी कैंट एरिया और कैलाशपुरी में मिले हैं, इनमें दो युवा हैं। उधर, ओमिक्रोन से पॉजिटिव आए तीन रोगियों से कहां तक संक्रमण फैला है, इसका पता लगाया जा रहा है। हेल्थ डिपार्टमेंट इन तीनों रोगियों की ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगा रहा है।

आर्मी कैंट एरिया में 23 साल का जवान पॉजिटिव है जबकि कैलाशपुरी में 30 साल का युवक संक्रमित है। कैलाशपुरी में पहले भी पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इसी तरह आर्मी कैंट में भी लगातार कोविड केस मिल रहे हैं। आर्मी में कोविड इन्फेक्टेड जवानों को आइसोलेशन में रखा जा रहा है। इसके अलावा हमालों की बारी एरिया में भी एक पॉजिटिव केस है। इसके अलावा बेगानी चौक में एक 50 साल के व्यक्ति को कोरोना हो गया है। खास बात यह है कि इन तीनों ही एरिया में पिछले कुछ दिनों में पहली बार पॉजिटिव केस आए हैं। पीबीएम अस्पताल में भर्ती एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *