Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अब सिद्धू भी बांटने लगे ‘लॉलीपॉप’

चंडीगढ़

जिन घोषणाओं को पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू लॉलीपॉप बताते रहे, अब खुद भी वैसा ही करने लगे हैं। भदौड़ रैली में सिद्धू ने महिलाओं पर दांव खेला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर हर गृहिणी को 2 हजार रुपए महीना मिलेंगे। इसके अलावा उन्हें साल में 8 गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे। हर सवा महीने बाद उन्हें मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा।

इसके अलावा महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पूरी तरह से मुफ्त होगी। सिद्धू ने कहा कि हर गांव में महिला कमांडों बटालियन बनेगी। जो वहां की लड़कियों की सुरक्षा करेगी। इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने सरकार बनने पर हर महिला को एक-एक हजार रुपए देने की घोषणा की थी। सिद्धू इसे लॉलीपॉप और भीख बताकर कहते रहे कि आप झूठ बोल रही है, लेकिन मैं इस वादे को जरूर पूरा करूंगा। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में माफिया की जेब से निकालकर वह ये वादा पूरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *