Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शहनाज गिल ने पहली बार किया सिद्धार्थ शुक्ला को याद, बोलीं- ‘उसकी शक्ल बदल गई है, लेकिन वो कहीं न कहीं आ चुका है’

बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला को 2 सितम्बर को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। सिद्धार्थ के निधन के बाद उनकी लेडी लव शहनाज गिल लाइमलाइट से दूर हैं। अब एक्टर के गुजरने के 4 महीने बाद शहनाज ने ब्रह्मकुमारी शिवानी बहन से बातचीत कर उन्हें याद किया है।

शहनाज ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी और ब्रह्मकुमारी शिवानी बहन की बातचीत का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शहनाज ने कहा, मैं अकसर सिद्धार्थ से कहा कहती थी कि मुझे शिवानी बहन से बात करनी है। वो कहता था, हां पक्का, ऐसा जरूर होगा, तुम चिल करो और अब ये हो रहा है। मुझे हमेशा ऐसा लगता था कि आपसे किसी तरह बात होगी और हम कनेक्ट होंगे।

उसने मुझे बहुत कुछ सिखाया है- शहनाज

आगे शहनाज ने बातचीत में कहा, मैं हमेशा सोचती हूं कि उस आत्मा ने मुझे कितना कुछ सिखाया है। मैं पहले लोगों को समझ नहीं पाती थी। मैं आसानी से लोगों पर भरोसा कर लेती थी और मैं बहुत मासूम थी पहले लेकिन उस आत्मा ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। भगवान ने मुझे उस आत्मा से मिलवाया और हमें दोस्त कि तरह एक दूसरे से जोड़े रखा जिससे वो मुझे जिंदगी में कुछ सिखा सके। इन दो सालों में मैंने बहुत कुछ सीखा। मेरा रास्ता भगवान की तरफ जाना था और इसलिए सिद्धार्थ मेरी जिंदगी में रास्ता दिखाने आया। उसने मुझे बहुत कुछ सिखाया। उसने मुझे आप जैसे लोगों से मिलाया। मैं अब सब स्ट्रॉन्ग बनकर संभाल सकती हूं। मैं अब बहुत ताकतवर हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *