Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के चलते ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 पोस्टपोन, 31 जनवरी को लॉस एंजेलिस में होना था इवेंट

दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसके साथ ही कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित होने वाले 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 के इवेंट को पोस्‍टपोन कर दिया गया है। इस इवेंट का आयोजन 31 जनवरी को होना था। अब जल्द ही इवेंट की नई डेट का ऐलान किया जाएगा।

ऑर्गेनाइजिंग कमेटी ‘द रिकॉर्डिंग एकेडमी’ ने कोरोना के ओमिक्रॉन के खतरे के मद्देनजर स्‍थगित कर दिया है। एकेडमी का कहना है कि इस इवेंट से ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ सकता है। कोविड-19 के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। सिर्फ भारत में अब 24 घंटे में 58 हजार से ज्यादा कोरोना के केस सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *