Saturday, July 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अगले चौबीस घंटे रहेगी टेंप्रेचर में गिरावट:दिन और रात का तापमान लगभग बराबर

श्रीगंगानगर

इलाके में बुधवार को करीब-बीस घंटे से ज्यादा समय तक रुक-रुक कर हुई वर्षा का असर मौसम पर गुरुवार को नजर आया। दोपहर तक तेज ठंडक का असर बना रहा। आसमान में सूरज नजर नहीं आया वहीं सड़कों के किनारे दोपहर बारह बजे तक अलाव जलते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में भी सर्दी के तेवर तीखे बने रहेंगे। हालांकि बादल छाए रहने से बुधवार शाम तक मिनिमम टेंप्रेचर 12 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना रहा लेकिन सड़काें पर निकले लोग ठिठुरते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *