Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ट्रस्ट ने किया बाल कल्याण समिति अध्यक्ष व सदस्यों का सम्मान

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। महिला अधिकार फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को बाल कल्याण समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण स्वामी ने कहा कि बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल के नेतृत्व में पूरी टीम जिले को बालश्रम मुक्त करने के लिए जिस तरह से जुटी हुई है उससे यह कहा जा सकता है कि वह दिन दूर नहीं जब लोग बच्चों से बालश्रम करवाने से डरेंगे। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से रोजाना की जा रही कार्रवाई से बालश्रम रोकने के लिए लोग भी जागरूक हो रहे हैं। समिति अध्यक्ष व सदस्य केवल बालश्रम पर कार्रवाई ही नहीं बल्कि शिक्षा से दूर बच्चों को भी शिक्षा से जोड?े के साथ उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से भी लाभान्वित करवा रहे हैं जो सराहनीय है। वहीं बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य जिले को बालश्रम मुक्त करवाना है। इस दिशा में राज्य सरकार के निदेर्शानुसार पूरे जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से सम्मानित करने के बाद हमारी जिम्मेदारी तो बढ़ी है और साथ ही लोगों की हमसे उम्मीदें भी बढ़ी हैं। हम उन उम्मीदों पर तभी खरा उतर पाएंगे जब लोग समिति का इस अभियान में सहयोग करेंगे और जागरूक रहते हुए बालश्रम कर रहे बच्चों की सूचना उन्हें देंगे। इस मौके पर ट्रस्ट सदस्यों की ओर से बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सहित सदस्य विजयसिंह चौहान, प्रेमचन्द शर्मा, अनुराधा सहारण व सुमन सैनी का माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान ट्रस्ट प्रदेशाध्यक्ष शिवानी, राजदेव, प्रदेश महासचिव भारती, जिलाध्यक्ष तारावंती, सविता, गगनदीप आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *