श्रीगंगानगर
पिछले दिनों 345 टन किन्नू बांग्लादेश भेजने के बाद लोकल मार्केट की डिमांड पूरी करने की तैयारी की जा रही है। श्रीगंगानगर मंडी में हर दिन करीब आठ टन किन्नू आ रहा है। इनमें पचास प्रतिशत पर वह किन्नू है जिसे एक्सपोर्ट के लायक नहीं माना गया है और जो ग्रेडिंग और वैक्सिंग प्लांट पर भी नहीं गया है। यानी इस किन्नू को सीधे खेत से बाजार में लाया जा रहा है। इस किन्नू में चमक कम है लेकिन इसी के अनुसार इसके भाव भी बाहर भेजे जाने वाले किन्नू से कम है। प्रोडक्शन कम होने और डिमांड ज्यादा होने से इसके भाव तेज हैं। जिले में इस साल महज डेढ लाख मीट्रिक टन किन्नू का उत्पादन हुआ है। पिछले साल यह इससे दो गुना के करीब था।