इंग्लैंड की दिग्गज फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए फिलहाल कुछ भी सही नहीं हो रहा है। हाल ही में वॉल्वरहैंपटन ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को उसी के घर ओल्ड ट्रैफर्ड में 1-0 से हराकर इस मैदान पर उनके विजय रथ को रोका था। अब ब्रिटिश मीडिया में रिपोर्ट आ रही है कि इस क्लब के 17 स्टार खिलाड़ी अपनी टीम से नाराज हैं और क्लब छोड़ सकते हैं।