नई दिल्ली
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने ग्राहकों को नए साल पर झटका दिया है। दरअसल, देश के दूसरे नंबर के सरकारी बैंक पीएनबी ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने सामान्य बैंकिंग परिचालन से संबंधित विभिन्न सेवाओं के लिए लगने वाले शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। ये बदलाव आगामी 15 जनवरी 2022 से लागू होंगे।
बचत खाते में 10 हजार रुपये जरूरी
पीएनबी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, संशोधित टैरिफ के अनुसार, मेट्रो क्षेत्र यानी शहरी इलाकों में रहने वाले ग्राहकों के लिए अपने बचत खाते में कम से कम 10,000 रुपये का बैलेंस होना जरूरी है। यह पहले 5000 रुपये था, जिसे बैंक ने बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है। इससे कम बैलेंस होने पर अब 600 रुपये का चार्ज देना होगा, अभी तक यह 300 रुपए हुआ करता था। वहीं ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को मिनिमम बैलेंस से कम रखने पर अब 200 रुपये की जगह 400 रुपये प्रति तिमाही देना होगा।