Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कमबैक किंग उस्मान ख्वाजा का कमाल, इंग्लैंड को बुरी तरह धोया

नई दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ‘कमबैक किंग’ बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 101 रन की पारी खेली। ख्वाजा ने एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट की पहली पारी में 137 रन बनाए थे। ख्वाजा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 16 साल पहले रिकी पोंटिंग ने इसी मैदान पर दोनों पारियों में शतक लगाया था।

ख्वाजा ने पहली पारी में 137 रन बनाने के लिए 260 गेंद लिए थे। इस दौरान 13 चौके जड़े थे। उनका स्ट्राइक रेट 52.69 का था। दूसरी पारी में ख्वाजा ने ज्यादा तेजी से बल्लेबाजी की। उन्होंने 138 गेंद पर नाबाद 101 रन बनाए। इनमें 10 चौके और दो छक्के शामिल हैं। दूसरी पारी में ख्वाजा का स्ट्राइक रेट 73.19 का रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *