Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शादियों में 100 की लिमिट, बुकिंग होने लगी कैंसिल

जयपुर

राज्य सरकार की ओर से कोरोना के बढ़ते केस के चलते शादी और पार्टियों में 100 लोगों की लिमिट तय कर दी। इसका सीधा असर होटल इंडस्ट्री पर पड़ रहा है। शादी और पार्टियों की बुकिंग कैंसिल हो रही है। होटल मालिक क्रिसमस,न्यू ईयर की अच्छी बुकिंग के बाद उम्मीद कर रहे थे, शायद कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई कर पाएंगे। उनकी उम्मीद को कोरोना और ओमिक्रॉन बढ़ते केसों ने करारा झटका लगा है।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र लूनीवाल ने बताया कि न्यू ईयर से पहले 80% बुकिंग हुई थी। नई गाइडलाइन के आते ही वह 5% रह गई है। लाखों होटल व्यापारियों पर इसका असर हुआ है। गजेंद्र का कहना है पहले वाली गाइडलाइन में 200 लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति थी। जिसमें कम व्यक्ति होने के बावजूद होटल के बैंक्वेंट बुक कर रहे थे। अब 100 लोगों की लिमिट होने के कारण 50% लोग अपनी बुकिंग कैंसिल कर रहे हैं। लोगों का कहना है की 100 लोगों में तो शादी- पार्टी घर में ही की जा सकती है। गजेंद्र कहते है होटल वाले लोगों के लिए ऐसे में स्टाफ का वेतन भी भारी पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *