Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

माउंट आबू में पारा माइनस में

जयपुर

राजस्थान में माैसम खुलते ही सर्दी का असर तेज हो गया। माउंट आबू में एक दिन में न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। यहां तापमान माइनस 2 डिग्री पहुंच गया,जिससे बर्फ जम गई। फतेहपुर में भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री गिरावट के साथ 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। प्रदेश के 15 के करीब जिले ऐसे है जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम है।

इधर, प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अभी भी पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में 36 घंटों तक रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। हालांकि, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर संभाग के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

9 जनवरी से पश्चिमी राजस्थान और 10 जनवरी से पूर्वी राजस्थान में एक सप्ताह के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है। जयपुर जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *