Wednesday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शीतकालीन ओलंपिक पर मंडराया कोविड-19 का साया

बीजिंग

चीन में अगले महीने से बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन होना है लेकिन उससे पहले कोरोना महामारी के बढ़ते मामले ने ससरकार और आयोजकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। राजधानी बीजिंग के नजदीकी शहर तियानजिन में कोविड-19 के कई मामले सामने आए हैं जिसमें घातक ओमिक्रॉन प्रारूप के भी दो मामले भी शामिल हैं। इसे देखते हुए यहां के एक करोड़ 40 लाख निवासियों के परीक्षण की तैयारी शुरू हो चुकी है। 

अधिकारियों ने बताया कि 20 लोगों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद तियानजिन ने पूरे शहर में परीक्षण कराने का फैसला किया है। नगर निगम के कोविड-19 रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए बने मुख्यालय ने बताया कि संक्रमण के ये मामले शुक्रवार और शनिवार को जिनान जिले में आए और पता चला है कि इनमें से दो मामले ओमिक्रॉन प्रारूप के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *