Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने बढ़ाई बीसीसीआई की चिंता

 नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर एक बार फिर से कोरोना के संकट मंडरा रहा है। आईपीएल 2020 का आयोजन कोविड-19 के कारण यूएई में हुआ था। अगले साल 2021 में टूर्नामेंट शुरू तो भारत में हुआ, लेकिन बायो-बबल में कोविड-19 मामले आने के बाद उसे 30 मैच के बाद रोक दिया गया था। फिर सितंबर-अक्टूबर में यूएई में दूसरे चरण का आयोजन हुआ था। अब फिर से ऐसा लग रहा है कि 2022 में भी कोविड-19 के कारण टूर्नामेंट भारत से बाहर हो सकता है।

पिछले साल बीसीसीआई को टी20 वर्ल्डकप का भी आयोजन यूएई-ओमान में करना पड़ा था। भारत में एक बार फिर कोविड-19 की स्थिति बिगड़ती जा रही है और देश में प्रतिदिन एक लाख से अधिक मामले आ रहे हैं। भारत में कई राज्यों में कोरोना के कारण स्थिति खराब है। संक्रमण का असर क्रिकेट पर भी पड़ा है। बीसीसीआई पहले ही कई घरेलू टूर्नामेंट रद्द कर चुका है और कोविड का असर अब आईपीएल 2022 पर भी पड़ने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *