दुबई
पिछला साल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए शानदार रहा था। टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के पहले संस्करण के फाइनल में भारत को हराया और टेस्ट चैंपियन बना। हालांकि, अब दूसरे संस्करण में कीवी टीम का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है।
जुलाई 2021 से 2023 तक चलने वाले इस साइकिल में सात महीने से ज्यादा बीत चुके हैं। इस दौरान कीवी टीम ने तीन टेस्ट खेले हैं और दो में हार मिली। एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। टेस्ट चैंपियन फिलहाल एक जीत के लिए तरस रहे हैं। न्यूजीलैंड को भारत और बांग्लादेश ने एक-एक टेस्ट में हराया है।