केपटाउन
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार से केपटाउन में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारत के कई पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी टीम चुनी है। अधिकतर दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी टीम में ईशांत शर्मा को शामिल किया है। वहीं हनुमा विहारी को टीम में नहीं रखा गया है। कुछ खिलाड़ियों ने उमेश यादव और हनुमा को भी अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं प्रज्ञान ओझा ने पंत की जगह पर भी सवाल उठाए हैं। अगर सभी खिलाड़ियों की टीम को देखा जाए तो एक बात साफ समझ में आती है कि तीसरे टेस्ट में ईशांत शर्मा का खेलना लगभग तय है। उन्हें चोटिल सिराज की जगह भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा टीम में कोई दूसरा बदलाव होने की संभावना नहीं है।