Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुंबई-दिल्ली में 5 दिन बाद आएगा पीक

नई दिल्ली

देश में कोरोना की तीसरी लहर का कहर जारी है। रविवार को 1.79 लाख नए केस सामने आए। विशेषज्ञों की मानें तो फरवरी की शुरुआत में देश में तीसरी लहर का पीक आ सकता है। तब रोजाना 4 से 8 लाख केस दर्ज हाेने की आशंका है। उनका कहना है कि दिल्ली और मुंबई में तीसरी लहर का पीक 15 जनवरी को आ सकता है।

यह दावा IIT कानपुर के मैथमेटिक्स और कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल ने किया है। वे कंप्यूटर मॉडल की मदद से बताते हैं कि महामारी आगे कैसा बर्ताव करने वाली है। उनका यह भी कहना है कि 15 मार्च के आसपास देश में तीसरी लहर पार होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *