Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पीकेएल में आज दिल्ली के सामने बेंगलुरू और हरियाणा के सामने होगी यूपी की टीम

प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच हरियाणा स्टीलर्स और यूपी योद्धा के बीच होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला दबंग दिल्ली और बेंगुलरु बुल्स के बीच खेला जाएगा। प्रो कबड्डी लीग की अंकतालिका में फिलहाल हरियाणा की टीम आठ मैचों में तीन जीत और चार हार के साथ नौवें स्थान पर है। वहीं उसका एक मैच ड्रॉ रहा है। हरियाणा के पास 20 अंक हैं। जबकि यूपी ने आठ में से दो मैच जीते हैं और चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। यूपी के दो मैच ड्रॉ रहे हैं। यूपी के पास भी 20 अंक हैं और यह टीम अंकतालिका में आठवें स्थान पर है। 

दबंग दिल्ली की बात करें तो अब यह टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर आ चुकी है। दिल्ली के पास आठ मैचों में 32 अंक हैं। हाल ही में पटना ने उसे पीछे छोड़ा है। दिल्ली ने पांच मैच जीते हैं और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के दो मैच ड्रॉ रहे हैं। बेंगुलुरू की टीम आठ मैचों में 28 अंक के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। बेंगलुरू ने भी पांच मैच जीते हैं, लेकिन उसे दो में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच ड्रॉ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *