Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

केपटाउन में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम, क्या भारतीय तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद

 केपटाउन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट में मौसम साफ रहेगा। खासकर इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में भारतीय तेज गेंदबाजों को मेहनत करके विकेट निकालने होंगे। इस दिन मैदान के ऊपर बादल रहने की संभावना भी कम है। इसका मतलब है कि भारतीय तेज गेंदबाजों को मौसम से कोई मदद नहीं मिलेगी और उन्हें अपने दम पर अच्छी गेंदबाजी करके विकेट निकालने पड़ेंगे। हालांकि केपटाउन की पिच में तेज गेंदबाजों के लिए मदद रहती है और मैच की पहली पारी में भी यह देखने को मिला। 

यह मैच शुरू होने से ठीक पहले केपटाउन में हल्की बारिश हुई थी और पिच के साथ-साथ हवा में काफी नमी हो गई थी। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को इसका फायदा मिला और उन्होंने बड़ी आसानी ने भारत के ओपनिंग बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद कोहली और पुजारा थोड़े समय के लिए लड़े पर पुजारा के आउट होने के बाद विराट अकेले रह गए और भारत पहली पारी में सिर्फ 223 रन ही बना पाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *