जयपुर
कोरोना के बढ़ते केस के मद्देनजर दौसा जिले में स्थित सिद्धपीठ मेहंदीपुर बालाजी मंदिर बंद कर दिया गया है। यहां श्रद्धालुओं की बड़ी तादाद में भीड़ पहुंचने पर जिला प्रशासन की तरफ से एतराज दर्ज कराया गया था। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट ने अग्रिम आदेश तक मंदिर बंद करने का निर्णय लिया है। इधर गहलोत कैबिनेट में राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई, जिसके बाद मंत्री ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।