Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शिबा इनु क्वाइन का दाम आज 10 फीसदी से ज्यादा उछला

नई दिल्ली

2022 की शुरुआत के साथ शुरू हुई क्रिप्टो बाजार में गिरावट का असर दुनिया की 10 सबसे पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी में से एक शीबा इनु पर भी पड़ा है। कुछ दिनों से लगातार लाल निशान पर कारोबार करने के बाद आज गुरुवार को Shiba Inu Coin (SHIB) में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इसकी कीमत में 10.61 फीसदी की तेजी आई है। निवेशकों को उत्साहित करने वाली इस बढ़ोतरी के बाद सिक्के की कीमत 0.002554 रुपये पर पहुंच गया है। इसकी कीमत में 0.000245 रुपसे का इजाफा हुआ है। इस कीमत पर डिजिटल करेंसी का बाजार पूंजीकरण भी बढ़कर 1.2 खरब रुपये हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *