नई दिल्ली
बिटक्वाइन समेत दुनिया भर की क्रिप्टोकरेंसी में बीते कुछ दिनों से भारी गिरावट देखने को मिल रही थी। हालांकि, गुरुवार को ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी हरे निशान पर कारोबार करती हुई दिखाई दीं। आज डॉजक्वाइन की कीमत में 10.76 फीसदी का इजाफा हुआ और इसकी कीमत बढ़कर 13.75 रुपये पर पहुंच गई। इस कीमत पर डॉजक्वाइन क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप 1.6 खरब रुपये हो गया है। दुनिया की शीर्ष 10 क्रिप्टोकरेंसी में शामिल डॉजक्वाइन (Dogecoin) के साल 2021 के अंत तक एक डॉलर को पार करने का अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन अब जबकि साल खत्म हो चुका है और 2022 चालू हो चुका है तो क्रिप्टो विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस नए साल में इसकी कीमत में तेज वृद्धि देखने को मिलेगी।