Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्विंग और सीम के आगे सरेंडर हुए भारतीय बल्लेबाज

केप टाउन 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला केप टाउन में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने इस सीरीज में अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। इस सीरीज में भारत ने एक ऐसा खराब रिकॉर्ड बनाया, जो पिछले 12 साल में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नहीं हो सका था।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अब तक 49* बार भारतीय बल्लेबाज कैच आउट हो चुके हैं। यह तीन या इससे कम मैच की टेस्ट सीरीज में कैच आउट होने वाले सबसे ज्यादा बल्लेबाजों की संख्या है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था। उसने यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ 2009 में खेली गई सीरीज में बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *