नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से होबार्ट में एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास 3-0 की अजेय बढ़त है और वह जीत के साथ अपने विजय रथ पर सवार होना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड की टीम श्रृंखला का अंत जीत के साथ करना चाहेगी। डे-नाइट टेस्ट के लिए दोनों टीमें तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने मैच के एक दिन पहले अपने अंतिम एकादश में दो खिलाड़ियों के खेलने की पुष्टि कर दी है। कमिंस ने बताया कि ट्रैविस हेड कोविड-19 से उबर चुके हैं और वह टीम में वापसी करेंगे और पांचवें स्थान स्थान पर खेलेंगे। वहीं सिडनी टेस्ट में दोनों पारियों में शतक लगाने वाले उस्मान ख्वाजा ओपनिंग करते दिखेंगे। ख्वाजा को ढाई साल के लंबे इंतजार के बाद सिडनी में चौथे टेस्ट में टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाया था।